Thursday 30 June 2016

मन का बात

बहुत पहिले हम ई सुनते थे कि किसान लोग बैंक से जे लोन लेगा ऊ बाद में माफ हो जाएगा। बस फेर क्या था, ढेरी किसान सब लोन ले लिया बैंकवन सब से। बहुते दिन तक तो लोन वसूली खातिर बैंकवन सब खूबे प्रयास किया। पर जब वसूली में फेल हो गिया तो ई लोनमा सब के नन परफार्मिंग एसेट घोषित कर दिया। तभीये हमहूँ ई जाने कि नन परफार्मिंग एसेट भी एकठो बैंकिंग टर्म है। खैर बाद में देखे कि ठीके में किसान सब के लोन माफ हो गिया। अब तो जे सब लोन नै लिया था ऊ सब अफसोस करे लगा कि हमहूँ सब काहे नहीं लोनमा ले लिए थे। खैर ई तो हुआ किसान लोन के गप। इधर कुछ समय से ई ट्रेन्ड देखते हैं कि बड़को लोग सब बैंकवन सब से लोन ले ले के खएले जा रहा है। ई बात पर बहुते हंगामा भी हो रहा है। हमको ई में हंगामा के कोई बात नै समझ में आता है। बड़कन लोग सब बैंक से लोन थोड़े लेता है। ऊ सब तो बैंक से फाइनेंस करवाता है जी। ऊ सब लोन काहे नै लेगा। सब लोग के बैंक से लोन लेबे के हक है कि नहीं। इहो हो सकता है कि ऊ लोग ई सोचा होगा कि किसाने लोन के जैसन ई बिजनेसो लोन न कहीं माफ हो जाए। या दीर्घायु होने के लिए भी लोन लिया होगा। काहे कि पहले से ई कहा गिया है-
करजा ले ले चाटिए जब लगे घट में प्राण
देने वाला रोएगा जब मरने पर श्रीमान
कि जैसे बाप मरा हो।
अब अगर ककरो बेसी दिन तक जीबे के इच्छा है तो करजा ले के चाटना ही चाहिए। काहे कि करजा देबे वाला सब भगवान से ओकर लंबा उमर के प्रार्थना करबे करेगा जी। कुछ भायजी लोग बैंकवन सब पर आरोप लगा रहा है कि एतना एतना लोन कैसे दे दिया बिना भेरिफाई कएले। अरे भाई अपना बैंकवन सब एतना काम में लगल रहता है कि बड़कन लोग सब के भेरिफाई करे में टाइम वेस्ट काहे करेगा। पूरा मार्केट में एतना हाउसिंग, गाड़ी और बिजनेस लोन देले है ई बैंकवा सब कि पूरा टाइम तो उधरे इनभेस्ट हो जाता है। बड़कन लोग सब के चेहरबो के तो कुछ फेस भैल्यू होता है जी। हम ई पोस्टवा के माध्यम से तमाम बैंकवन के डंडवत करते हैं कि ऊ सब पक्का समाजवादी हैं। छोटकन लोग सब के जेतना नन परफार्मिंग एसेट बेस तैयार किए थे ऊ सब, ओतने बड़कन लोग सब के भी तैयार कर लिए। वाह, परफार्मेन्स इसी को कहते हैं ऊ भी समाजवादी ईस्टाईल में। हम उन तमाम बड़कन लोग सब के भी डंडवत करते हैं जो समाजवाद को पूरा फौलो करने में बैंकवन सब के मदद किए हैं ताकि बैंकवन सब जेतना नन परफारमिंग एसेट किसान लोन में तैयार किया था ओतना ई लोगन के भी लोन देने में तैयार कर लिया है। अंत में, हमको कोई भायजी या बहिनजी ई समझाएँगे कि ई बड़कन लोग सब जे लोन लिया ऊ केने घुसड़ गिया काहे कि बैंकवन सब के वसूली के लिए कोनो एसेटे नै भेंटाता है। ई कोश्चन हमको बहुते परेशान किए हुए है। ई हमर मोन का बात था जे आप लोगन से शेयर किए और जिनको गोस्सा और तकलीफ हुआ हो तो उनसे माफियो माँगिये रहे हैं।

No comments:

Post a Comment